फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती को टॉस्क पूरा करने का झांसा देकर 4.60 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। साइबर ठगों ने युवती को टॉस्क पूरा करने का झांसा देकर उससेे 4.60 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के सीकरी गांव निवासी निशा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार बीते दिनों उसे टेलीग्राम पर एक लिंक मिला। जिसमें घर बैठे टॉस्क पूरा करने पर अच्छी आय की जानकारी दी गई। निशा ने टास्क पूरा करना शुरु कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान शतिरों ने निशा को झांसे में लेकर उससे अलग-अलग खातों में लगभग 4.6 लाख रुपयेे ट्रांसफर करा लिए। रकम ट्रांसफर करने के बाद निशा को ठगी का अहसास हुआ। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें