फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निरीक्षण से पहले खराब की सोसायटी की लिफ्ट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

इंदिरापुरम। विद्युत सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक सौरभ ने शिप्रा सनसिटी स्थित रेगालिया हाइट्स सोसायटी के अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के अध्यक्ष यश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि विद्युत सुरक्षा की टीम जब निरीक्षण करने पहुंची तब जानबूझकर सोसायटी की एक पैसेंजर लिफ्ट को खराब कर बंद कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिगालिया हाईट्स सोसाइटी के लोगों ने लिफ्ट की खराबी को लेकर शिकायत की थी। प्रशासनिक बैठक होने के बाद डीएम ने सोसायटी में निरीक्षण करने के मौखिक निर्देश दिए थे। सहायक निदेशक ने बताया कि 20 फरवरी की शाम करीब 5ः15 बजे विद्युत सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में तीन पैसेंजर और एक सर्विस लिफ्ट है। बताया कि एक पैसेंजर लिफ्ट को जानबूझकर खराब कर दिया गया था। इससे निरीक्षण नहीं हो पाया। उन्होंने एओए पदाधिकारियों से लिफ्ट संबंधी दस्तावेज व अन्य जानकारी मांगी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत सुरक्षा के सहायक निदेशक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें