फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोसायटी कर्मी पर दो साल में 44.50 लाख रुपये गबन करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शिप्रा सनसिटी स्थित लोटस पाउंड सोसायटी के अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) उपाध्यक्ष शलभ गोयल ने सोसायटी के ही कर्मचारी पर 44.50 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोसायटी निवासी बृजपाल सिंह पर फ्लैट के मासिक रखरखाव शुल्क और प्रीपेड बिजली मीटर रीचार्ज शुल्क लोगों से लेकर एओए के कोष में जमा न कर हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर 18 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में एओए अध्यक्ष शलभ गोयल ने बताया कि कुछ दिन पहले सोसायटी के ही रहने वाले दीपक गोयल ने फ्लैट खाली करने से पहले एओए से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने के लिए संपर्क किया था। जब रिकॉर्ड खंगालकर सत्यापन किया गया तब पता चला कि सोसायटी कर्मचारी ने उनसे बिजली मीटर रीचार्ज करने के नाम पर 1.41 लाख रुपये लिए थे।
छानबीन को आगे बढ़ाया तब सामने आया कि सोसायटी के अन्य लोगों ने भी बृजपाल सिंह को मेंटेनेंस चार्ज और बिजली मीटर रीचार्ज शुल्क दिया था। आरोप है कि पूरी रकम एओए कोष में जमा करने की जगह आरोपी ने अपने निजी बैंक खाते में जमा की। इस तहत वर्ष 2023 में 25 लाख रुपये और साल 2024 में 19.50 लाख रुपये का गबन बृजपाल सिंह पर करने का आरोप लगाया है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कुछ स्क्रीनशॉट भी दिए हैं। इनमें सोसायटी के लोगों की तरफ से आरोपी के बैंक खाते में भेजी गई रकम का विवरण है। मामले में संबंधित साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें