फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फायरिंग कर भाग रहा स्नैचर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम पुलिस ने बुधवार देर रात कनवानी रोड पर चेकिंग के दौरान छिनैती एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी साहिबाबाद के गरिमा गार्डन गली नंबर तीन निवासी मनू सिर उर्फ मनू दजर है। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के अनुसार, इंदिरापुरम पुलिस 5/6 पुलिस रोड पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कनावनी पुस्ता की तरफ से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसके पैर में गोली लगी तो वह घायल हो गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद आदि क्षेत्रों में स्कूटी व बाइक बदल-बदलकर चेन और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं करता है। दो सप्ताह पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में भी चेन स्नैचिंग की थी। आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें