मोदीनगर। एसीपी ऑफिस के वाशरूम में निकले सांप का रेस्क्यू करता वन विभाग कर्मी। संवाद
मोदीनगर। तहसील मुख्यालय स्थित एसीपी कार्यालय के वॉशरूम में सोमवार सुबह सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे में सांप का रेस्क्यू किया।
एसीपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी सोमवार सुबह करीब दस बजे वॉशरूम की तरफ गया तो वहां सांप मिला। पुलिसकर्मी सांप को देखकर शोर मचाते हुए बाहर निकल गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिसकर्मियों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने सांप का रेस्क्यू किया। वन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि यह सांप रैट स्नैक प्रजाति का है। सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।