फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोमती एक्सप्रेस के कोच डी-5 से निकला धुआं, 32 मिनट रूकी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लखनऊ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस के कोच नंबर डी-5 की एक बैटरी अधिक गर्म (ओवरहीट) होने पर उसमें धुआं निकलने लगा। आग लगने से पहले रेलवे टीम ने घटना पर काबू पा लिया। इसके कारण ट्रेन 32 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। धुएं के कारण यात्रियोंं को खांसी उठने से परेशानी हुई।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से सात मिनट पहले गाजियाबाद रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। ट्रेन के रुकने पर डी-5 कोच के नीचे से धुआं उठता दिखाई दिया। वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और सी एंड डब्ल्यू (कैबिज एंड वैगन) विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सी एंड डब्ल्यू विभाग के कर्मचारियोंं ने फ्यूज निकालकर आग लगने से पहले अग्निशमन यंत्र के मदद से उठते धुएं पर काबू पा लिया। धुआं निकलना बंद होने पर ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

समय से पहले पहुंची ट्रेन :
गोमती एक्सप्रेस 02:17 मिनट पर गाजियाबाद जंक्शन पहुंचती है। रविवार को ट्रेन निर्धारित समय से सात मिनट पहले 02:10 मिनट पर गाजियाबाद जंक्शन पहुंची। ट्रेन रुकने पर यात्री गाड़ी से उतर रहे थे, तभी बैटरी चैंबर से धुआं उठता देखा गया। सभी तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को 02:42 पर रवाना किया गया।
विज्ञापन


धुएं से हुई खांसी :
धुएं से ट्रेन के अंदर और बाहर मौजूद यात्रियों को आरपीएफ जवानों ने दूर हटाना शुरू किया। इसी बीच हवा के साथ फैले धुएं से यात्रियों को खांसी उठने लगी। यात्रियों ने मुंह पर रूमाल, कपड़ा आदि रखकर खुद को धुएं से बचाया।

ओवरहीट से उठा धुआं :
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बैटरी के ओवरहीट होने धुआं उठा था। समय रहते घटना पर काबू कर लिया गया था। तकनीकी खामी को ठीक कर ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें