फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 60 दिन में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 1.5 करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-14 में काम करने वाले छह प्रापर्टी कारोबारियों से विदेशी मुद्रा में निवेश कराकर और 60 दिन में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 1.5 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सुरभि नाम की युवती ने एक बार उन्हें रकम डबल करके दे दी थी, तब उन्होंने महज एक-एक लाख रुपये निवेश किए थे। भरोसा बनाने के बाद युवती ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। प्रॉपर्टी कारोबारी ओमप्रकाश ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा ग्रेस सोसायटी में रहने वाले ओमप्रकाश का कहना है कि वह राजनगर सेक्टर-14 में अपने साथियों धर्मेंद्र कुमार, सिद्धार्थ विहार, संजय, राहुल त्यागी, रिटायर्ड फौजी संजू और रोशन शर्मा के साथ मिलकर प्राॅपर्टी का कारोबार करते हैं। एक दिन सुरभि नाम की युवती को फोन आया और उसने ट्रेडिंग एप फोर एक्स नाम की कंपनी के बारे में बताया। युवती ने कहा कि यह कंपनी आनलाइन ट्रेडिंग एप के माध्यम से करती है और भारतीय मुद्रा को विदेशी मुद्रा में बदलकर मुनाफा दिलाती है।
युवती ने उन्हें लीगल दस्तावेज व कंपनी का अकाउंट दिखाया। इस पर रकम दोगुना करने की बात पर उन्होंने भरोसा कर लिया। शुरुआत में उन्होंने एक-एक लाख रुपये निवेश किया। युवती ने उन्हें 30 दिन में मुनाफा दिया। इसके बार युवती ने उन्हें बड़ी रकम निवेश करने के लिए कहा। ओमप्रकाश का कहना है कि सभी ने भरोसा करके मिलकर डेढ़ करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। इसमें एक करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए और बाकी 50 लाख की रकम नकद दी गई।
विज्ञापन

इस रकम को लेने के लिए सुरभि ने किसी व्यक्ति को भेजा था। युवती ने 60 दिन में रकम दोगुना करने का दावा किया था। 60 दिन बीतने पर उन्होंने सुरभि को फोन किया तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। रकम वापस मांगने पर युवती ने जान से मारने की धमकी देकर अभद्रता की। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. से शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज हुई। कविनगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी युवती को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।


दो रुपये खाते से ट्रांसफर कराकर
एक लाख रुपये का लगाया चूना

गाजियाबाद। संजयनगर के रहने वाले बिशन सिंह को गुजरात के लिए कुरियर भेजना मंहगा पड़ गया। साइबर ठगों ने उन्हें फोन किया और कुरियर डिलीवर करने के लिए दो रुपये का भुगतान ऑनलाइन करने के लिए कहा। उनके कुरियर की पूरी डिटेल बताए जाने पर उन्होंने भरोसा कर लिया और कॉल करने वाले युवक की ओर से भेजे गए लिंक के माध्यम से दो रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। बिशन सिंह का कहना है कि मोबाइल पर मेसेज आने के बाद ठगी का पता चला और उन्होंने मधुबन-बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें