नगर निगम ने एक बार फिर शहर के 18 लाख लोगों से पूछा है कि उनका शहर कैसा होना चाहिए। स्मार्ट सिटी के लिए प्रपोजल तैयार करने से पहले उन्होंने जनता से ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। नगर निगम और केंद्र सरकार की वेबसाइट (माई गोव डॉट इन) के अलावा निगम के आईटी सेल ने फेसबुक पेज बनाया है।
शहर के लोग फेसबुक, ट्वीटर और ई-मेल के जरिए अपनी राय दे सकेंगे। जनता से मिलने वाले फीडबैक को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार अधिकारियों की प्लानिंग जनता पर नहीं थोपना चाहती, बल्कि जनता के मुताबिक शहरों को विकसित करने की योजना तैयार कर रही है।
स्मार्ट सिटी में इसी कांसेप्ट का प्रयोग किया गया है। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक नगर निगम ने पुराने स्मार्ट सिटी प्रपोजल को नगर निगम की वेबसाइट www.nagarnigamghaziabad.in और केंद्र सरकार की वेबसाइट www.mygov.in पर अपलोड कर दिया है। इन वेबसाइट पर लोग स्मार्ट सिटी प्रपोजल को पढ़कर अपनी राय दे सकेंगे।
इन माध्यम से भी दे सकेंगे सुझाव
gzb.nagar.nigam@gmail.com
facebook.com/ghaziabadmunicipalcorporation
twitter.com/smartcitygzb
जनता बताएगी कि उनका शहर कैसा हो। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से सुझाव मांगने शुरू कर दिए गए हैं। इन सुझाव के आधार पर ही स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। - अब्दुल समद, नगर आयुक्त