फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में तड़के सुबह हादसा: फ्लाईओवर से रेलिंग तोड़ नीचे गिरी कार, पिता-पुत्र थे सवार; एक की मौत

Mon, 01 Dec 2025 08:34 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में हापुड़ रोड फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर एक कार रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। इस हादसे में पिता की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
गाजियाबाद में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिहानी गेट थाने के सामने सोमवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अनियंत्रित स्वीफ्ट कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में जा गिरी।

विज्ञापन


घटना आज सोमवार की सुबह करीब तीन बजे की है। एक कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराई और नीचे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के परिसर में जा गिरी। जो कि एक स्वीफ्ट डिजायर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे दो युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने राकेश कुमार (48) निवासी फ्री होल्ड गुलधर-द्वितीय, थाना मधुबन बापूधाम को मृत घोषित कर दिया। कार चला रहे प्रिंस निवासी जागृति विहार संजय नगर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में पिता-पुत्र सवार थे, जिसमें पिता राकेश कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि पुत्र प्रिंस गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कार को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें