फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेकाबू बाइक की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव खिदौड़ा में बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे ई- रिक्शा के पास खड़ी छह वर्षीय बच्ची को बेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मौत हो गई। पीड़ित परिजन की ओर से थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू हो गए।
विज्ञापन

गांव खिदौड़ा के रहने वाले नौशाद ने बताया कि उनकी छह वर्षीय पुत्री आयशा कक्षा एक की छात्रा थी। बृहस्पतिवार दोपहर उनकी पत्नी आयशा को लेकर ई-रिक्शा से निवाड़ी आधार कार्ड बनवाने जा रही थीं। जब वह गांव के बाहर पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तो चालक ने एक दुकान के पास ई-रिक्शा को रोक दिया। आयशा ई-रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। आरोप है कि उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी आयशा को लापरवाही से जोरदार टक्कर मार दी और आरोपी बाइक सवार भाग गया। आयशा गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयशा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें