फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रांसफॉर्मर कॉयल चोरी करने वाले छह चोर गिरफ्तार, 10 कॉयल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। स्वाट टीम ग्रामीण जोन और थाना पुलिस ने बिजली के ट्रांसफॉर्मर से कॉयल चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी की गई 10 विद्युत ट्रांसफॉर्मर कॉयल, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, दो अवैध चाकू और वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने छह चोरों को पकड़ा। उनके कब्जे से 10 ट्रांसफॉर्मर कॉयल, एक रस्सा, एक टॉर्च और दो अवैध चाकू बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित कश्यप व राहुल कश्यप निवासी गांव भनेडा, अनुज कश्यप निवासी जगतपुरी, नकुल कौशिक निवासी सी-लाइन राधा गेट निवाड़ी और निजामुद्दीन निवासी गांव पूठ्ठडी थाना जानी जनपद मेरठ, संजू निवासी गांव गामडी थाना परतापुर जनपद मेरठ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मौका पाकर बिजली के उपकरण और ट्रांसफॉर्मर की कॉयल चोरी करते थे। बरामद कॉयल उन्होंने मुरादनगर और निवाड़ी के जंगल क्षेत्र से चोरी कर एकत्र की थीं। बृहस्पतिवार को चोरी का माल बोलेरो पिकअप में भरकर बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस की चेकिंग में पकड़े गए।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों के खिलाफ मुरादनगर थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें