अनिल की दुकान लाए थे कुट्टू का आटा
गांव रोरी निवासी राहुल शर्मा एक निजी कंपनी में जॉब करते है पत्नी रेनू शर्मा शिक्षिका हैं। रेनू शर्मा ने बताया कि प्रथम नवरात्र पर गुरुवार को परिवार के सभी सदस्यों का उपवास था। गांव में अनिल की दुकान से कुट्टू का आटा लाकर पकवान बनाया गया। सभी परिजनों ने भोजन किया। पकवान खाने के लगभग दो घंटे बाद परिजनों को अचानक पेट में दर्द हुआ और चक्कर आने लगे।
ये सारे हुए बीमार
राहुल शर्मा और उनकी मां ललिता शर्मा, पत्नी रेनू शर्मा, भाई संदीप शर्मा और दोनों बच्चों गरिमा शर्मा व दस वर्षीय रूद्र शर्मा को उल्टी होने लगी। ललिता शर्मा और बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी गई। ललिता शर्मा को कपकपी चढ़ गई। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और स्थानीय चिकित्सक को बुलाया।
ललिता की हालत ज्यादा खराब
चिकित्सक ने उन्हें अस्पताल ले जाने के सलाह दी। हालत ठीक नहीं होने पर सभी को नगर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार रात सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वृद्धा ललिता शर्मा की हालत अभी भी सामान्य नहीं है।
कराई जाएगी जांच
पक्ष जानने के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय को कॉल की गई मगर उन्होने कॉल रसीव नहीं की। तहसीलदार रजत सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को गांव में भेजकर कुट्टू के आटे की जांच कराई जाएगी।