फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दीवारों पर विज्ञापन बनाकर शहर की सुंदरता बिगाड़ने वाली छह कंपनियों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में दीवारों पर विज्ञापन बनाकर सुंदरता बिगाड़ने वाली छह कंपनियों को महापौर ने निर्देश पर जुर्माना लगाकर नोटिस जारी किए गए हैं। महापौर सुनीता दयाल का कहना है कि दीवारों पर पेंट से व अन्य तरीकों से विज्ञापन करके शहर में सौन्दर्यकरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने नगर स्वास्थ अधिकारी को शहर में स्वच्छता एवं सौन्दर्यकरण के लिए पार्कों की दीवार पर बनाई गई पेंटिंग पर विज्ञापन चस्पा करके पेंटिंग व दीवारे खराब कर रहीं फर्म व कंपनियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जुर्माना जमा नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि नोटिस जारी करते हुए मैसर्स स्टार टेलीमीडिया एंड सिक्युरिटी प्राइवेट लिमिटेड, मै. श्री राधे प्रोपर्टीज, मै. शिवम प्रोपर्टीज, मै. दा रियान ड्राईक्लीनर्स, मै. होम्स प्रोपर्टीज और मै. लक्ष्मी प्रोपर्टीजपर पर तीन लाख रुपये के जुर्माने की कार्यवाही की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें