फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी कर दी धमकी, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की विचारधारा का समर्थन करने और उससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में धर्म विशेष के एक व्यक्ति ने अपने ही धर्म के व्यक्ति को फोन कर अभद्र टिप्पणी की और धमकी दी। दोनों व्यक्तियों की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित सलमान ने वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


डासना के कुरैशियान मोहल्ला निवासी सलमान का कहना है कि वह देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रभावित हैं। उनकी विचारधारा से संबंधित वीडियो उन्होंने पोस्ट की थी। इसके बाद उनके पास एक व्यक्ति ने अनजान नंबर से फोन कॉल की और अभद्र भाषा में बात करने लगा। साथ ही समाज के लिए भी अपशब्द कहे। सलमान का कहना है कि उनकी मां ने डासना से चेयरमैन का चुनाव भी लड़ा था। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि ऑडियो संज्ञान में आया है। मामले में तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। ऑडियो की पुष्टि कर मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें