गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेदश स्तरीय सीनियर वर्ग की पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में छह खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है।
बॉक्सिंग कोच राजन ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में अनु कुमार, मो. तालिब खान, शिवम कुमार, पवन, आदित्य शर्मा और शुभम सिंह शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 21 फरवरी को कैलाश स्टेडियम, मेरठ में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे, इसमें चयनित खिलाड़ी आगे प्रेदश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।