फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गर्भवती पत्नी से मारपीट के बाद तीन तलाक के आरोप में छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने पति पर मारपीट करने और फिर तलाक देने समेत अन्य आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2023 में दिल्ली निवासी साकिर से हुई थी। बताया कि शादी के करीब पांच माह बाद ही पति अपनी महिला मित्र को घर पर ले आया। उन्होंने यह बात अपने मायके में बताईं तब पति ने माफी मांग ली। आरोप है कि उनके नंदोई ने उनसे अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब ससुराल वालों ने मारपीट शुरू करते हुए घर से निकाल दिया। बताया कि उस समय वह गर्भवती थीं। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई तब समझौता हुआ और वह दोबारा ससुराल पहुंच गईं। आरोप है कि इसके बाद उनसे फिर मारपीट की गई और पति ने तलाक दे दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें