फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ में तार चोर गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सिकंदराबाद पुलिस द्वारा पकड़े गये तार चोर गिरोह के बदमाश। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कार, अवैध हथियार और चोरी की तार बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि शनिवार रात को सिकंदराबाद पुलिस गुलावठी अंडरपास के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। जब कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाश रोकने के बजाए तेज गति से कार को भगाने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने अपनी कार कच्चे रास्ते पर मोड़ दी। इसके चलते कार फंस गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस से घिरता देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस की कार्रवाई के बाद एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि पांच अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान वकील निवासी गांव महमदपुर थाना कंकरखेड़ा मेरठ के तौर पर हुई। जबकि उसके अन्य साथियों ने अपना सलीमुद्दीन निवासी गांव मेवाती नगला थाना अहमदगढ़, सरदार सुंदर सिंह निवासी साजना थाना गुन्नौर संभल, नईम निवासी मोहल्ला छितरा बस्ती कस्बा व थाना मुरादगनर, राजू खान निवासी गांव मेवाती नगला थाना अहमदगढ़ और अख्तर हुसैन निवासी गांव भंडारी डी थाना गिरीड़ी झारखंड के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलाह, कारतूस, ट्रांसफॉर्मर का तार, तार काटने के औजार व कार बरामद हुई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सिकंदराबाद के रहीमनगर कालोनी में ट्रांसफार्मर का तार, 26 नवंबर की रात खुर्जा और 19 नवंबर की रात कोतवाली देहात में ट्रांसफार्मर का तार चोरी किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें