फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर अभियान : अंतरिम मतदाता सूची आज होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार यानि छह जनवरी को अंतरिम सूची जारी की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए मतदाता छह जनवरी से लेकर छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

छह फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि दावे और आपत्तियों के निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अंतरिम सूची सभी तहसीलों, ब्लॉक, मतदाता केंद्रों और एनआईसी की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। अगर किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हट गया हो या किसी अपात्र का नाम इसमें शामिल हो गया हो तो फार्म-6 भर उनका नाम सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान नए मतदाताओं के आवेदन मिल रहे हैं और अपील की जाती है कि जो भी मतदाता अपना नाम सूची में दर्ज कराना चाहते हैं वह ऑनलाइन आवेदन करेें या अपने बीएलओ के जरिए फार्म-6 लेकर भरकर जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें