फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सफाई के बाद सिल्ट रास्ते में डाली, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नाला सफाई के बाद सिल्ट रास्ते में डालकर उसको समय से न उठाने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश कुमार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने निगम कर्मियों को समय से सिल्ट उठाने की हिदायत दी है। मिथलेश कुमार ने बताया कि शालीमार गार्डन, रजापुर, प्रताप विहार, संजयनगर आदि क्षेत्रों में नाला सफाई का काम चल रहा है। कई लोगों ने सिल्ट को रास्ते में डालने की शिकायत की है। इसलिए मौके का निरीक्षण कर कर्मचारियों को सिल्ट को उसी दिन उठाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सफाई के दौरान यह भी ध्यान रखा जाए कि लोगोें को आवाजाही में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें