फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

२७ को नहीं चलेगी देहरादून शताब्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
27 को नहीं चलेगी नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी
विज्ञापन

गाजियाबाद। नई दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (02017/18) 27 नवंबर को नहीं चलेगी। मंगलवार 24 नवंबर को भी इस ट्रेन का संचालन नहीं हुआ। एथल, ऋषिकेश, हरिद्वार, मोतीचूर स्टेशनों पर एफओबी और मोतीचूर व राइवाला स्टशनों के बीच निर्माणाधीन आरओबी के लिए गार्डर लांचिंग के चलते रेलवे ने इस रूट पर मेगा ब्लॉक लिया है। ऐसे में 27 नवंबर के लिए रिजर्वेशन करा चुके गाजियाबाद, नोएडा, साहिबाबाद के यात्रियों को भी परेशानी होगी।
यह ट्रेन सुबह 6:45 बजे नई दिल्ली से चलती है और सुबह 7:23 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचती है। यहां दो मिनट के स्टॉपेज के बाद वाया मेरठ, मुजफ्फरनगर व देहरादून के लिए रवाना हो जाती है। गाजियाबाद के साथ-साथ साहिबाबाद और नोएडा के यात्री भी गाजियाबाद स्टेशन से ही इस ट्रेन में सवार होते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों यात्री यहां से देहरादून के बीच आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से ग्वालियर-बलरामपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने ग्वालियर से बलरामपुर तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। 25 नवंबर बुधवार से यह ट्रेन हर सप्ताह चलेगी। 04199 ग्वालियर-बलरामपुर साप्ताहिक स्पेशल ग्वालियर से दोपहर 2:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन 7:45 बजे बलरामपुर पहुंचेगी। वापसी में 04200 बलरामपुर-ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 26 नवंबर से हर बृहस्पतिवार बलरामपुर से सुबह 11:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। रेलवे अफसरों के मुताबिक, यह ट्रेन मुरैना, आगरा कैंट, मथुरा, फ़रीदाबाद, हज़रत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और गोंडा स्टेशन पर भी रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें