फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: श्री राम पिस्टन ने जीती गाबा चैंपियंस ट्रॉफी

विज्ञापन
गाबा चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता श्रीराम पिस्टन की टीम। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित मैदान में चल रही गाबा चैंपियंस ट्रॉफी का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। आरडी इलेवन और श्रीराम पिस्टन टीम के बीच हुए मुकाबले ने श्रीराम पिस्टन ने तीन विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरडी इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 139 रन बनाए। उज्ज्वल ने 39 और अमन ने 33 रन बनाए। विरोधी टीम से गेंदबाजी में सचिन कुमार ने तीन, गोविंद और सुशांत ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीराम पिस्टन ने 19.1 ओवर में मैच जीत लिया। आरडी इलेवन से गेंदबाजी में आयुष केजरीवाल ने तीन विकेट लिए। गोविंद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें