सिकंदराबाद। भाभी की अचानक मौत की खबर से लगे अघात से देवर की भी मौत हो गई। वही सास, पति की हालत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में नगर के लोगों घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। गमगीन माहौल में देवर, भाभी का दाह अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला गद्दीवाड़ा निवासी अखिल भारतीय ब्रहामण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राकेश शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह उनकी पुत्रवधू वंदना शर्मा (38वर्ष)पत्नी पुनीत शर्मा अचानक गिर पड़ी। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से लगे अघात के कारण वंदना की सास सरोज शर्मा, पति पुनीत शर्मा, देवर सुशील शर्मा की हालत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सुशील शर्मा (42वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक साथ हुई दो मौतों से कोहराम मच गया। मृतका वंदना शर्मा के दो बेटे 12 वर्ष, नौ वर्ष है। वहीं मृतक सुशील शर्मा के एक बेटा पांच वर्ष का है।