गाजियाबाद जिला कारागार में बंद समाजवादी के कद्दावर नेता आजम खान से मिलने बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे। सैकड़ों सपाइयों ने वेदांता टोल प्लाजा पर शिवपाल यादव का स्वागत किया। जहां से उनका काफिला जिला कारागार पर पहुंचा।
जेल प्रशासन ने मीडिया को कारागार के पहले गेट के बाहर रोक दिया गया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि आजम खान की मुलाकात नियमों के अनुसार जाल पर ही कराई जाएगी। जेल की बैरक में किसी की मुलाकात नहीं कराई जाएगी। समाचार लिखे जाने तक मुलाकात की तैयारी की जा रही थी।