फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की एक फैक्टरी में आग: ऊपरी मंजिल के कमरे से उठी लपटें, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 12 Nov 2026 11:03 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के हार्डवेयर जोन स्थित एक हैंडल फैक्टरी की ऊपरी मंजिल के कमरे में आग लग गई। आग की लपटें वातानुकूलक और अन्य उपकरणों तक पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने चार होज पाइप से आग बुझाई और आसपास की फैक्ट्रियों को चपेट में आने से बचाया।
विज्ञापन
फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित हार्डवेयर जोन में बृहस्पतिवार सुबह हैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे से उठकर छत पर लगे एसी और अन्य उपकरणों तक पहुंच गईं। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन कोतवाली को बृहस्पतिवार सुबह 7:57 बजे सीपी सेंचुरी के पास ए-4/3/22 स्थित हैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में तीन फायर टेंडर तत्काल मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि फैक्ट्री के ऊपरी तल पर बने एक कमरे में आग लगी हुई थी। आग की लपटें छत पर लगे एसी और अन्य उपकरणों तक पहुंच चुकी थीं।

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने चार होज पाइप की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। तत्परता और सूझबूझ से कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकलकर्मियों ने आग को आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से भी रोक दिया। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस, फैक्ट्री कर्मचारी और मालिक अरुण कुमार मौजूद रहे। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें