फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Violence: 'यह सरकार द्वारा कराई गई सुनियोजित घटना, न्यायिक टीम पर नहीं भरोसा', हापुड़ में बोले शिवपाल

Sun, 01 Dec 2024 09:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में महंगी बिजली है। जितनी बिजली देने का वादा किया था, वो प्रदेश में किसी को नहीं मिल रही है। ऊपर से जनता से अधिक वसूली और की जा रही है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनैट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि संभल की घटना सरकार द्वारा कराई गई सुनियोजित घटना है। सपा को सरकार द्वारा गठित की गई न्यायिक टीम पर भरोसा नहीं है। वर्तमान सीनियर न्यायाधीशों की निगरानी में जांच होनी चाहिए। सरकार मुस्लिम समाज के लोगों का मनोबल गिराने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में बैठे लोग सुबह से शाम तक केवल झूठ बोलने का कार्य कर रहें हैं।

विज्ञापन


शिवपाल यादव रविवार को गांव हैदरनगर निवासी जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकि के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार प्रदेश में विकास कराने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार प्रदेश में केवल और केवल दंगे कराने का काम कर रही है। जबकि सरकार में बेईमानी व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इस पर कोई बोलने वाला नहीं है। प्रदेश में भाजपा का पुरजोर विरोध केवल सपा कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगी बिजली है। जितनी बिजली देने का वादा किया था, वो प्रदेश में किसी को नहीं मिल रही है। ऊपर से जनता से अधिक वसूली और की जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश में किसानों को खाद नहीं दे पा रही है। कई जिलों में तो सरकार के इशारे पर खाद की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज तक भी कराया गया था। गन्ने का दाम जस का तस है, गन्ने पर कोई रुपया बढ़ाया नहीं गया है। सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। इस दौरान इफ्को निदेशक शीशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह, इकबाल कुरैशी, सुनील चौधरी, दिनेश तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें