फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महाकाली वाहिनी का स्थापना दिवस 6 दिसंबर को, डासना में होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

यति मां प्रत्यंगिरा गिरि बोलीं माताएं महाकाली के आदर्शों से प्रेरणा लेकर संतान की सुरक्षा के प्रति रहें सजग

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। शिव शक्ति धाम डासना में छह दिसंबर को महाकाली वाहिनी का प्रथम स्थापना दिवस मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में संगठन की बैठक हुई। इसमें संगठन के संरक्षक महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज और राष्ट्रीय संयोजक महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरि की उपस्थिति में समारोह की रूपरेखा तय की गई। बैठक में संगठन की एक वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।

महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरि ने कहा कि प्रत्येक हिंदू मां को महाकाली के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपनी संतान की सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने माताओं से बच्चों में साहस, आत्मविश्वास और संस्कार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और सनातन संस्कृति का संरक्षण महाकाली वाहिनी की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक और सक्रिय बनाना है।
विज्ञापन


वहीं, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने महिलाओं में धार्मिक चेतना, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन के उद्देश्यों के लिए काम करने का आह्वान किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छह दिसंबर को सुबह नौ बजे हवन और मां महाकाली की आराधना के साथ समारोह शुरू होगा। सुबह 10:30 बजे मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें संगठन की एक वर्ष की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय सह संयोजक रीना, डॉ. संध्या, कमांडर महाकाली तोषी और ज्योति सहित तनु शर्मा, नीता राय, रीटा और सुनीता त्यागी मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सनातन धर्मावलंबियों से स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने की अपील की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें