फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से शुरू हुआ शिल्पग्राम मेला

Tue, 18 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यों की संस्कृति और कला को समेटे हुए शिल्प ग्राम मेला का शुभारंभ सोमवार को हो गया। लायंस क्लब एकता की आयोजित 17वां शिल्प ग्राम मेले का शुभारंभ लायन जेसी वर्मा और अरुण मित्तल ने रिबन काट कर किया।
विज्ञापन


मेले में अलग-अलग राज्यों केहेंडीक्राप्ट सामग्रियों केस्टाल लगाए हुए हैं। मेले के शुभारंभ के बाद पहली शाम कवियों ने महफिल जमाई। शाम 7:30 बजे से आयोजित कवि सम्मेलन में डा. कुंवर बेचैन, डा. रमा सिंह, अशोक मधुप, चेतन आनंद, तूलिका सेठ, अनिल असीम  व अल्पना  सुहासिनी ने अपनी कविताओं का पाठ कर मेले की खूबसूरती और बढ़ाई।

क्लब की अध्यक्ष सुनीता गोयल ने बताया कि मंगलवार  दोपहर एक बजे से शहर के लोग मेले में खरीददारी करने केलिए आ सकेंगे। शॉपिंग के साथ ही मेले में हर शाम कोई न कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। मेले को सफल बनाने में रश्मि अग्रवाल, रश्मि चौहान, कुसुम कारवा, अनीता अग्रवाल, इंदु सिंघल, प्रीति सक्सेना, दीपिका गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें