फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम में रुके मजदूरों को एएसपी ने बांटा भोजन

विज्ञापन
समाज सेवी संस्था के साथ प्रवासी मजदूरों को भोजन बांटते एएसपी संदीप मीना - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फोटो समाचार .... - जय गुरू देव संस्था की मदद से एएसपी ने वितरित किए पैकेट्स - राह चलते मजदूरों को शेल्टर होम पहुंचा रही पुलिस ------------------------------------------------------ माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित आरके बैंक्वेट हॉल में बनाए गए आश्रय स्थल में ठहराए गए मजदूरों को पुलिस ने भोजन वितरित किया। जय गुरू देव संस्था के माध्यम से युवा आईपीएस एवं एएसपी संदीप मीणा और सीओ सेकेंड अवनीश कुमार ने मजदूरों के परिवारों को दिन का भोजन और पानी की बोतल का वितरण किया। भोजन वितरण के बाद सभी मजदूरों को बस के जरिए मोरटा स्थित दूसरे शेल्टर होम भेज दिया गया।.................... एएसपी का कहना है कि वहां से सभी मजदूरों को ट्रेन और बसों के जरिए इनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। एएसपी मीणा ने बताया कि पुलिस राह चलते सभी मजदूरों को पकड़ कर पास के आश्रय स्थल में एकत्र कर रही है। समाजसेवी संस्थाओं और सरकारी तंत्र के माध्यम से इन्हें भोजन और पानी आदि का वितरण किया जा रहा है। जिसके बाद इन्हें सभी को एक निर्धारित शेल्टर होम भेजा जा रहा है। वहां सभी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन करने के बाद इन्हें इनके घरों के लिए रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें