फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में जूतों के शोरूम में लगी आग, दो परिवार फंसे

विज्ञापन
आग लगने के बाद बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकलवाते सीएफओ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फोटो समाचार..... - दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया आग पर काबू - आग की लपटों व धुएं के गुबार से बचाई 6 लोगों की जान --------------------------------------------------- माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में मंगलवार देर रात जूतों के शोरूम में आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित शोरूम में लगी आग की लपटों ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया, जिससे दूसरी मंजिल पर रह रहे दो परिवार फंस गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और धुएं के गुबार से निकालकर 6 लोगों की जान बचाई।.......... मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हापुड़ चुंगी के पास शास्त्री नगर एस-ई 107 बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लिबर्टी का शोरूम है। रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से शोरूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई। बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर डांस क्लास और ब्यूटी पार्लर है जबकि सेकंड फ्लोर पर दो परिवार के 6 लोग रहते हैं। आग की लपटों व धुएं के गुबार में दोनों परिवार पूरी तरह फंस गए। सूचना मिलने पर वह खुद तीन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि बीए सेट पहनकर टीम ने दोनों परिवार के सभी 6 सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया। एक परिवार ने डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा, रमा रानी शर्मा और शिवम शर्मा हैं जबकि दूसरे परिवार में कुलदीप कुमार, सृष्टि और दिव्यांश हैं।
विज्ञापन

जूतों के शोरूम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
जूतों के शोरूम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी
विज्ञापन

जूतों के शोरूम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
जूतों के शोरूम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें