फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोषाध्यक्ष पर शमा खान और सहसचिव प्रशासन पद पर चंचल गुप्ता जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर शमा खान और सहसचिव प्रशासन पद पर चंचल गुप्ता चुनाव जीत गईं। देर रात चली मतगणना में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पूनम शर्मा ने जीत दर्ज की। सह सचिव पुस्तकालय पद पर राहुल कुमार ने जीत दर्ज की। एल्डर कमेटी के चेयरमैन राम अवतार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को हुए बार चुनाव में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर और सुनील शर्मा सहित 2233 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदाता सूची में 2387 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। सुबह आठ बजे से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई थी। शाम 5:30 बजे मतदान संपन्न हुआ। इसके बाद सात बजे से मतगणना शुरू हुई थी। देर रात मतगणना संपन्न हुई। कार्यकारिणी के सदस्यों की मतगणना आज दोपहर में दो बजे की जाएगी।
विज्ञापन

पांच सदस्य हो गए थे निर्विरोध
इस बार कुल 40 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें वरिष्ठ कार्यकारिणी के पांच सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। इससे चुनाव में 35 प्रत्याशियों रह गए थे। अध्यक्ष पद पर तीन और सचिव के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे।
पूरे दिन अधिवक्ताओं में रहा जोश
मतदान को लेकर पूरे दिन अधिवक्ताओं में जोश रहा। कचहरी के प्रवेश द्वार से बार सभागार तक तक युवा अधिवक्ता अपने समर्थकों के पक्ष में मतदान कराने के लिए अधिवक्ताओं से अपील करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर
दीपक शर्मा

राकेश कुमार त्यागी (कैली)
राकेश त्यागी (काकड़ा)


वरिष्ठ उपाध्यक्ष
गौतम सिंह

लेखराज माहौर
मृदुला राय त्यागी

विजय कुमार शर्मा
विनोद कुमार शर्मा


कनिष्ठ उपाध्यक्ष
अमित अधाना 623
कपिल त्यागी (मोरटा ) 751
पूनम शर्मा 829 (विजेता)


सचिव
अमित कुमार नेहरा

हरेन्द्र कुमार गौतम
स्नेह कुमार त्यागी

विनीत कुमार शर्मा

कोषाध्यक्ष

आदेश कुमार
कु० शमा खान (विजयी)

मीनू
पूनम गुप्ता

रवि बेदी
सचिन गुप्ता


सह-सचिव प्रशासन

चंचल गुप्ता
ललित कुमार

सोनिका सिंह
सुनील कुमार

सह-सचिव पुस्तकालय
कपिल कुमार त्यागी 987

राहुल कुमार 1213 (विजयी)

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (निर्विरोध घोषित)

अलीम अल्वी
अनिल कुमार शर्मा

मुकेश शर्मा
मुकुल कुमार त्यागी

स्वदेशी लाल गंजू

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य

अमित कुमार सहलौत
देवेन्द्र कुमार चौहान

धर्मवीर सिंह
कामिल

प्रणव रावल
राहुल कुमार कोको

रिंकू प्रजापति
सुरेन्द्र कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें