फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भांजे को गोली मारने का बदला लेने के लिए की शादाब की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/डासना। वेव सिटी क्षेत्र में शादाब (33) की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की घटना का वेव सिटी पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद साजिद निवासी पुरानी पैठ, डासना को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शादाब का मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त डंडा, ईंट और चाकू बरामद कर लिया है। पूछताछ में साजिद ने बताया कि शादाब ने उसके भांजे को गोली मारी थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने शादाब की हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि साजिद ने पूछताछ में बताया कि 2017 में शादाब ने उसके भांजे शोएब (6) को गोली मार दी थी। गोली शोएब के बाएं आंख की तरफ लगी थी जिससे उसके शरीर के बाएं हिस्सा में लकवा आ गया। तभी से उसने बदला लेने की ठान ली थी। घटना में शादाब पर केस दर्ज हुआ था और वह जेल भी गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह चेन्नई जाकर काम करने लगा। कुछ दिन पहले ही वह वापस आया तो उसने बदला लेने की ठान ली और योजना बनाकर 10 अक्तूबर को उसे मिलने के लिए बुलाया।
कुड़ियागढ़ी के रास्ते पर तालाब के पास बैठकर दोनों ने शराब पी। इसी दौरान उसने शादाब से पूछा कि उसने उसके भांजे को क्यों गोली मारी थी। इस पर वह आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। गुस्से में उसने पहले शादाब के सिर पर ईंट से कई वार किए जिससे वह बेसुध हो गया। उसके बाद पास में पड़े डंडे से वार किए और फिर चाकू से गले पर वार किया। उसकी मौत होने के बाद उसे तालाब में धकेल दिया। साथ ही उसका मोबाइल भी तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन

भाई नवाब ने कहा- और भी लोग थे शामिल
शादाब के भाई नवाब ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने एक ही आरोपी को पकड़ा है। एक ही आदमी द्वारा वारदात को अंजाम देना संभव नहीं लगता है। घटना में और भी लोग शामिल हैं क्योंकि 10 अक्तूबर को तीन लोग शादाब को घर से बुलाकर ले गए। वहीं, उसकी जेब में करीब 15 हजार रुपये भी थे जो नहीं मिले हैं। वहीं, शादाब को 2017 में शोएब को गोली मारने की घटना में गलत फंसाया गया था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में पकड़ा गया आरोपी ही शादाब के साथ जाता नजर आ रहा है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें