फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुकान से सामान लेने गई महिला के साथ दरिंगदी, अश्लील वीडियो बनाकर ससुराल भेजा

Tue, 29 Aug 2023 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के भाई ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी युवक व उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादिशुदा बहन बीते करीब 9 वर्ष से मायके में ही रह रही है। कुछ समय पूर्व उसकी बहन घर से गांव स्थित तेजेंद्र की परचून की दुकान से सामान खरीदने गई थी। 

जहां तेजेंद्र ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद आरोपी उसे वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बीते दिनों तेजेंद्र ने यह वीडियो अपने साथी गांव निवासी धर्मेंद्र को दे दी। 
विज्ञापन


जिसने उसे वायरल कर दिया। साथ ही बहन की ससुराल में भी वीडियो को भेज दिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें