फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस पर हाथरस कांड जैसी मनमानी करने का आरोप

विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी सुपरवाइजर अजय। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार रात करीब दस बजे एंबुलेंस से पीडि़ता का शव गाजियाबाद लाया गया। मौसेरे भाई का आरोप है कि पुलिस ने हाथरस कांड की तरह रात में ही दाह संस्कार कराने का दबाव बनाया। पुलिस ने शव को घर ले जाने से रोका। पुलिस के कहने पर शव को हिंडन श्मशान घाट लेकर गए। उधर इस संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं। पीड़िता के घर के बाहर और श्मशान घाट में पुलिस तैनात कर दी गई है। मौसेरे भाई ने रात 12 बजे बताया कि शव एंबुलंेंस में हैं। पुिलस एंबुलंेंस की चाभी लेकर चली गई है। श्मशान घाट में लोगों को आने से रोका जा रहा है। पुलिस अधिकारी कह रहे हैं शव को लेकर झारखंड चले जाओ वहीं पर दाह संस्कार करो। जबकि, हम यहीं संस्कर करना चाहते है। हमारे रिश्तेदारों परिचितों को आने से रोका न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें