फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीएचए में दशहरा पर 35 से 61 फुट तक के रावण का होगा दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए में दशहरा पर बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ ही रावण दहन किया जाएगा। विभिन्न रामलीला समितियों की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति की रामलीला अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान में रात 9:30 बजे रावण दहन होगा। इंदिरापुरम स्थित राम सीता धार्मिक सेवा समिति में रात 8:30 बजे रावण दहन होगा। धरोहर रामलीला समिति में रावण का दहन शाम साढ़े छह बजे होगा। अलग-अलग स्थानों पर 35 से 61 फुट तक के रावण के पुतले जलाए जाएंगे।
विज्ञापन


दशहरा को लेकर रामलीला मैदानों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार कर मंगलवार सुबह तक खड़े किए जाएंगे। पुतलों को खड़ा करने और उनके आसपास की व्यवस्था बनाने के लिए समितियों के सदस्य जुटे हुए हैं। आयोजन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। पुतलों के आसपास करीब 200 मीटर तक सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा, ताकि रावण दहन के दौरान दर्शक सुरक्षित दूरी पर रहें। रावण दहन के दौरान पटाखों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें