फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीवर व नाले का निर्माण ठप 15 हजार लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इलाके में नगर निगम के नाला निर्माण और सीवर लाइन के काम ने राहत के बजाय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। निर्माण की वजह से न्यायखंड एक स्थित सुपरटेक आइकॉन सोसायटी के सामने पानी जमा हो जाता है। इससे निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। अब आरडब्ल्यूए ने अपने स्तर से पानी निकालने की व्यवस्था की है। सोसायटी को जल निकासी के लिए हर महीने 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि सोसायटी के सामने सीवर लाइन और नाले का निर्माण शुरू किया था। चंद दिन बाद काम बंद कर दिया गया। इससे सोसायटी के बाहर पानी जमा हो जाता है। यहां निवासियों ने इस समस्या की शिकायत अधिकारियों से की। कोई हल नहीं हो सका।
आरडब्ल्यूए पदाधिकरियों ने पानी निकालने के लिए पंपसेट लगवाया है। सोसायटी के बाहर पानी निकालने में पंपसेट से हर रोज 5-6 घंटे पंप चलता है। इस पर हर माह करीब 20 हजार रुपये का बिजली बिल आता है। सोसायटी निवासी दीपक शर्मा का कहना है कि यह खर्च पूरी तरह से निगम की लापरवाही का नतीजा है। यदि समय पर नाला और सीवर लाइन का काम पूरा कर दिया जाता तो उन्हें आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ता।
विज्ञापन

जिस स्थान पर गंदा पानी जमा होता है उस मार्ग पर सुपरटेक आइकॉन, गौर ग्रीन विस्ता, पत्रकार विहार और वीथ्रीएस इंद्रलोक सोसायटी स्थित है। प्रतिदिन 15 हजार से अधिक लोग यहां से आवागमन करते हैं। लोगों का कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सबसे ज्यादा सुपरटेक आइकॉन सोसायटी और
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें