फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, कोहरे ने रोकी यातायात की रफ्तार

विज्ञापन
एनएच नौ पर सुबह 7 बजे कोहरे से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। आधी रात के बाद से लेकर बृहस्पतिवार दोपहर तक छाई कोहरे की चादर ने यातायात की रफ्तार रोक दी। गलन बढ़ने से लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कत हुई। खेती का काम भी प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी कोहरे का येलो और कल ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे धूप निकलने से पहले मुख्य सड़कों के साथ ही बाजार, गली, मोहल्लों में कम ही लोग नजर आए। शाम को पांच बजे के बाद धूप गायब हुई तो दोबारा वही स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान आर्द्रता 90 फीसदी रही, जबकि हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि घने कोहरे के बीच आज अधिकतम तापमान में स्थिरता दिखेगी। वहीं, न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री चढ़ सकता है। कल कोहरे का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसलिए दृश्यता काफी कम रहेगी। ऐसे में लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। पाले का असर कम होने से गलन से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें