फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद NH-9 पर हादसा: सरियों से लदे बेकाबू ट्रक ने कार-ऑटो और तीन बाइकों में मारी टक्कर, दो घायल

Tue, 30 Jun 2026 01:15 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद NH-9 पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर मणिपाल अस्पताल के नजदीक कई अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीन दोपहिया वाहन, कार और ऑटो सहित पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क हादसे में युवती और एक व्यक्ति मामूली रूप से चोटिल हो गए हैं।

विज्ञापन

कार्यवाहक एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र से सरियों से भरा ट्रक मंगलवार की दोपहर मेरठ के लिए निकला। जब वह नेशनल हाईवे-नौ पर पहुंचा तो चालक से ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रक के बराबर में बाइक दौड़ा रहे कल्लूपुरा के रहने वाले अजरुद्दीन व एक अन्य बाइक सवार ट्रक से बचने के चक्कर में हाईवे पर गिर गए और चोटिल हो गए। हादसे में स्कूटी सवार एक युवती भी चोटिल हो गई। 

कार और सवारियों से भरा ऑटो भी ट्रक की घिसट लगने से दोनों वाहनों में स्क्रैच आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। एसीपी ने बताया कि तीनों दोपहिया वाहन स्वामी भी हादसे के बाद अपने-अपने घर चले गए हैं। जबकि कार मालिक और ट्रक चालक ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

बताया कि मामले की जांच की जा रही है युवती और एक व्यक्ति मामूली रूप से चोटिल हुए हैं, उन्होंने तहरीर नहीं दी है। कार मालिक और ऑटो चालक ने पुलिस ने क्षतिपूर्ति कराने की मांग की है। बताया कि ट्रक मालिक को चौकी में बुलाया गया है। समझौता न होने पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें