फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-कॉमर्स कंपनी 'जहर' कर रहीं डिलीवर: फ्लिपकार्ट व डिलीवरीवाला के गुड़-हल्दी के नमूने फेल, सैंयाजी पूरी के तेल में मिला खेल

Mon, 09 May 2022 08:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

मार्च में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा फ्लिपकार्ट के पांडव नगर और डिलीवरीवाला के मेरठ रोड स्थित गोदाम से विभिन्न खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए गए थे। जांच में गुड़, सौंफ, कलौंजी, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर के नमूने गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरे। वहीं कई नामी प्रतिष्ठानों के नमूने भी फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और डिलीवरीवाला के गोदाम से लिए गए गुड़, सौंफ, कलौंजी, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर के नमूने गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरे। मार्च में लिए गए नमूनो में गुड़, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर में सेहत के लिए नुकसानदायक सिंथेटिक(कृत्रिम) कलर पाया गया। सौंफ और कलौंजी घटिया गुणवत्ता के मिले। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ( एफएसडीए ) दोनों कंपनी को नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन

एफएसडीए के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि फ्लिपकार्ट के पांडव नगर और डिलीवरीवाला के मेरठ रोड स्थित गोदाम से नमूने लिए गए थे। नोटिस जारी होने के एक महीने बाद फिर से गोदाम से नमूने लिए जाएंगे। अगर फिर से नमूने फेल होते हैं तो कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।

कई नामी दुकानों व प्रतिष्ठानों में भी पकड़ी गई मिलावट
वहीं मालीवाड़ा चौक स्थित सैंयाजी पूरी वाला के वनस्पति तेल, मोदीनगर स्थित क्राउन इंटरप्राइजेज के किचन क्वीन ऑयल , एक्सिस ई-कॉर्प की अरहर दाल, बुलंदशहर रोड स्थित माहेश्वरी रोलर फ्लोर मिल की मैदा, वैशाली स्थित लक्ष्मी स्टोर राइस ब्रांड के खाद्य तेल, खोड़ा स्थित विशाल डेयरी के पनीर में मिलावट पाई गई।
विज्ञापन

जांच में 62 फीसदी नमूने फेल
एफएसडीए ने मार्च में कुल 43 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इनमें से 27 उत्पादों की रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। वहीं अप्रैल में भेजे गए 132 नमूनों में से 72  फेल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें