फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में छेड़छाड़ पर बवाल: पिस्टल-डंडों से हमला, तीन घायल; दूसरे पक्ष की युवती ने भी लगाए गंभीर आरोप

Fri, 02 Oct 2026 01:05 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी में जन्मदिन मनाने के बाद घर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि युवती का हाथ पकड़कर कुछ युवक उसे अंधेरे की ओर खींचने लगे। विरोध करने पर युवती के भाई और उसके साथियों से मारपीट की गई। आरोपियों ने फोन कर कई और युवकों को बुला लिया। इसके बाद पिस्टल और लाठी-डंडों से लैस करीब आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। पिस्टल के बट से युवती के भाई समेत दो युवकों के सिर और चेहरे पर वार किए गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उधर, दूसरे पक्ष की युवती ने आरोप लगाया कि वह भाई के साथ कुल्फी खा रही थी। इसी दौरान नशे की हालत में आए युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और भाई पर हमला किया। कविनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं।

विज्ञापन


आरडीसी में रहने वाली युवती के मुताबिक वह एक निजी प्रतिष्ठान में नौकरी करती हैं। 30 सितंबर को उनके भाई राहुल का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद वह भाई और स्टाफ के अन्य लोगों के साथ पार्किंग में पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने युवती का हाथ पकड़ लिया और तीन युवक उन्हें जबरन अंधेरे की ओर खींचने लगे। युवती के शोर मचाने पर भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर स्टाफ के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद ब्लैक कैफे हुक्का बार से फोन कर कुछ और युवकों को बुलाया गया। कुछ देर बाद ही गाड़ी से करीब छह युवक पहुंचे। इनमें चार के हाथ में लाठी-डंडे और दो के पास पिस्टल होने का आरोप है। सभी ने एकराय होकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। रिपोर्ट में अभि चौधरी उर्फ बच्चू सिंह का नाम भी आरोपी के तौर पर दर्ज है।

आरोप है कि अभि चौधरी और उसके साथी ने पिस्टल के बट से युवती के भाई सहित तीन युवकों के मुंह और सिर पर वार किए। अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि आरडीसी में उनका ही दबदबा है और पुलिस को सूचना देने पर जान से मार देंगे। घायलों को संजयनगर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने अभि चौधरी उर्फ बच्चू सिंह समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि युवती ने भाई के मोबाइल से 112 नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सकी। हालात बिगड़ते देख एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी मौके से भाग गए।

उधर, दूसरे पक्ष की युवती ने के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे पंछी कुल्फी वाला, आरडीसी के पास हुई। पीड़िता अपने भाई के साथ कुल्फी खा रही थी। तभी सामने वाले मॉल से दो लड़के आए और युवती पर गंदी टिप्पणी करने लगे। भाई ने इसका विरोध किया और पूछा कि वे उसकी बहन पर ऐसी टिप्पणी क्यों कर रहे हैं। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और युवती को भी गाली दी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने 8 से 10 अन्य लड़कों को बुला लिया। इन सभी ने मिलकर भाई-बहन और बीच-बचाव करने आए लोगों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने अतुल पर धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। युवती ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें