पड़ोसियों ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी और घायल बच्ची को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से घायल बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अलीना के पिता दानिश सैफी फर्नीचर बनाने के ठेके लेते हैं।अलीना परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी। अलीना के अलावा परिवार में एक छोटी बेटी और एक बेटा है।
सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नगायच ने बताया कि डासना यासीनगढ़ी में सोमवार सुबह छत पर खेलते हुए दानिश अली सैफी की सात वर्षीय पुत्री अलीना नीचे गिर गई, जिसकी सर्वोदय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसको परिजनों के कहने पर बिना पोस्टमार्टम के सुपुर्द कर दिया गया।