फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर सात लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों ने कविनगर की चिरंजीव विहार निवासी आनंद चौरसिया को निशाना बनाया। युवती ने कॉल कर आनंद को शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने की सलाह दी। साथ ही अन्य व्यक्ति से संपर्क कराया। फर्जी एप डाउनलोड कराकर पीड़ित से सात लाख दो हजार 715 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित आनंद चौरसिया के अनुसार 20 मई 2025 को उनके पास एक अनजान युवती की कॉल आई और अपना नाम दिव्या अग्रवाल बताया। बातचीत के दौरान दिव्या अग्रवाल ने बताया कि शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने से 20 से 30 प्रतिशत का मुनाफा वह ले रही है। युवती ने अपने चाचा सुदर्शन की आनंद चौरसिया से बातचीत कराई। सुदर्शन ने बताया कि वह वित्तीय विशेषज्ञ हैं और निवेश करने के दौरान उनका मार्गदर्शन और मदद करेंगे। युवती ने पीड़ित को लिंक भेजा और एक ग्रुप से जोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार तीन दिनों के अंतराल में ही सात लाख दो हजार 715 रुपये निवेश किए। रुपये निकालने का प्रयास किया तो असफल रहे। पीड़ित ने ठगों के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें