फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोरोना के सात केस मिले, संख्या पहुंची 70

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में बुधवार को कोरोना के सात नए केस मिले हैं। इसके साथ ही अब तक मिले मरीजों की संख्या 70 पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 18 है। इनमें से 17 का घर पर व एक मरीज का इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि नए मिले मरीजों में से चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इसमें वसुंधरा में दो, गोविंदपुरम, विवेकानंद नगर, कौशांबी, वैशाली और साहिबाबाद में एक-एक केस कोरोना संक्रमण मिले हैं। सभी मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। इनमें से अधिकतर को सर्दी-जुकाम खांसी, बुखार और कमजोरी की समस्या थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें