मूल रूप से हिमाचल के रहने वाले विक्की उर्फ राजीव (42) करीब 9 महीने से खनन कारोबारी सुधीर राठी के कार्यालय पर खाना बनाता था। सुधीर राठी ने पुलिस को बताया कि कार्यालय से 10 कदम की दूरी पर उनका घर है।
बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे वह कार्यालय पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। वह गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे तो देखा विक्की का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। शव के पास उनकी लाइसेंसी पंपिंग एक्शन गन मिली।
विक्की के सीने में गोली लगी हुई थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।