फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खनन कारोबारी के कार्यालय के अंदर मिला नौकर का शव, शरीर पर था गोली का निशान, अंदर से बंद था गेट

Wed, 18 Feb 2026 05:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार

कारोबारी सुधीर राठी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जब वह कार्यालय पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर उन्होंने विक्की का शव जमीन पर पड़ा देखा। शव के पास ही उनकी लाइसेंसी पंपिंग एक्शन गन भी मिली।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले के ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के अंसल कॉलोनी स्थित खनन कारोबारी के घर के अंदर नौकर विक्की उर्फ राजीव का गोली लगा हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को मौके से हथियार मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी है। कारोबारी का कहना है कि बुधवार करीब 3 बजे वह कार्यालय पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस कारोबारी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

मूल रूप से हिमाचल के रहने वाले विक्की उर्फ राजीव (42) करीब 9 महीने से खनन कारोबारी सुधीर राठी के कार्यालय पर खाना बनाता था। सुधीर राठी ने पुलिस को बताया कि कार्यालय से 10 कदम की दूरी पर उनका घर है।

बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे वह कार्यालय पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था। वह गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे तो देखा विक्की का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। शव के पास उनकी लाइसेंसी पंपिंग एक्शन गन मिली। 
विज्ञापन

विक्की के सीने में गोली लगी हुई थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें