फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नकली फूड सप्लीमेंट से तन-मन को गंभीर नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शरीर को ताकत देने और मांसपेशियां बढ़ाने के नाम पर बाजार में बिकने वाले नकली फूड सप्लीमेंट सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। इनमें मिलावट के साथ ऐसे रसायन भी हो सकते हैं, जिनकी मात्रा और गुणवत्ता की सही जानकारी उपभोक्ता को नहीं होती। लंबे समय तक इनका सेवन शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि नकली या घटिया फूड सप्लीमेंट का सेवन करने से सबसे अधिक खतरा लिवर और किडनी पर पड़ता है। कुछ उत्पादों में प्रतिबंधित या अनजान दवाओं के घटक मिले होने की आशंका रहती है। इनके सेवन से पेट दर्द, उल्टी, दस्त, कमजोरी और एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है। लंबे समय तक सेवन करने पर लिवर और किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि कुछ सप्लीमेंट में हार्मोन जैसे पदार्थ या स्टेरॉयड मिलाए जाने की भी आशंका रहती है। इनके सेवन से रक्तचाप और हृदय की धड़कन प्रभावित हो सकती है। युवाओं में तेजी से मांसपेशियां बढ़ाने की चाह में ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल अधिक देखा जाता है। चिकित्सक ने बिना जांच और विशेषज्ञ की सलाह के किसी भी फूड सप्लीमेंट का सेवन नहीं करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें