फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा-यमुना हिंडन अपार्टमेंट में किया सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
गंगा-यमुना हिंडन अपार्टमेंट में सैनिटाइजेशन करतीं अग्निशमन विभाग की टीम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फोटो सहित गंगा-यमुना हिंडन अपार्टमेंट में किया सैनिटाइजेशन - 20 मंजिला इमारत को अग्निशमन विभाग की गाड़ियों से कराया सैनिटाइज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार सेक्टर सात स्थित गंगा-यमुना हिंडन अपार्टमेंट में रविवार को सैनिटाइजेशन किया गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने 20 मंजिला इमारत के सभी फ्लैट को सैनिटाइज किया। इस मौके पर अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अग्निशमन विभाग की टीम को धन्यवाद दिया। अग्निशमन विभाग ने सुबह सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया। विशेष वाहन द्वारा बहुमंजिला आवासीय परिसर को न केवल भूतल बल्कि 20 मंजिले ऊंचाई तक सैनिटाइज किया गया। एओए के अध्यक्ष यतेंद्र नागर ने कहा कि अग्निशमन विभाग द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना से जीतने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है। पुलिस, स्वास्थ कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों की तरह अग्निशमन विभाग भी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्हीने कहा कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं उनकी टीम जिस तत्परता से वैश्विक महामारी कोरोना से जीतने के लिए दिन रात प्रयास कर रही है। इसके लिए गंगा-यमुना हिंडन अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन सभी निवासियों की ओर से आभार करती है। महासचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि परिसर के मुख्य द्वार पर पानी की टंकी के साथ साबुन की व्यवस्था की गई है। अपार्टमेंट में किसी भी व्यक्ति को सैनेटाइज कर के ही प्रवेश की अनुमति है। परिसर की लिफ्टों को दिन में कई बार सैनिटाइज किया जा रहा है। शाम को मच्छरों के लिए स्मोक फ्यूमिगेशन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट के निवासी लॉकडाउन का पूर्णतया पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें