फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैटू दिखाकर पत्नी से बोला-मत तोड़ो नाता

Wed, 15 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पत्नी चाहती है तलाक, पति रहना चाहता है साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पारिवारिक कलह के चलते दंपति में तलाक की नौबत आ गई है। पत्नी तलाक चाहती है, जबकि पति साथ रहना चाहता है। वह पत्नी का टैटू बनवाकर घूम रहा है। उसने टैटू पर ‘माई वाइफ माई लाइफ’ लिखा हुआ है, साथ ही सीने पर उसका नाम भी गुदवाया हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार को वह महिला थाने में काउंसलिंग के लिए पहुंचा। काउंसलिंग के दौरान उसने पत्नी से कहा कि वह उससे बेपनाह मोहब्बत करता है। उसके साथ रहना चाहता है। टैटू भी उसने अपने प्यार का इजहार करने के लिए ही बनवाए हैं।

दूसरी तरफ, पत्नी का कहना था कि पति उससे मारपीट करता था। छह साल तक उसने रिश्ता निभाया, लेकिन अब रिश्तों में इतनी कड़वाहट भर गई है कि निभाना मुश्किल हो गया है। थाने में पति, पत्नी के वापस ले जाने के लिए हाथ पैर भी जोड़ रहा था।
विज्ञापन


कह रहा था कि वह चार माह से पत्नी से अलग है, उसे उसकी अहमियत समझ आ गई है। उसे एक मौका और दिया जाए। यह दंपति इंदिरापुरम के रहने वाले हैं। छह साल पहले इनकी शादी हुई थी। उनका पांच साल का एक बेटा है। महिला थाना प्रभारी अंजू तेवतिया ने बताया कि काउंसलिंग की जा रही है। दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है कि बच्चे भविष्य की खातिर रिश्ते को एक और मौका दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें