साहिबाबाद। मोहननगर की राजीव काॅलोनी में सोमवार सुबह सुरक्षा गार्ड धारा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सुबह पत्नी और बच्चे पुराने घर पहुंचे तो घटना का पता चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने बताया कि धारा निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड थे। परिवार काॅलोनी से दूसरी जगह पर घर में शिफ्ट हो रहे थे। रविवार को पत्नी और बच्चे सामान लेकर किराये के नए मकान में रुक गए थे जबकि गार्ड धारा पुराने घर में ही थे। पत्नी ने सुबह फोन से कॉल की तो बात नहीं हुई। कुछ देर में बच्चे घर पहुंचे। वहां दरवाजा खुला था और अंदर वह फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।