फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शहर के प्रदूषण में आई कमी...पर संकट बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हवा की तेज गति से शहर का प्रदूषण स्तर सोमवार को 35 अंकों की कमी के साथ खराब श्रेणी में 211 पर पहुंच गया। लोगों को सुबह-सुबह प्रदूषण से राहत मिली। लोनी का एक्यूआई भी बेहद खराब जोन में 325 रहा जो रविवार के प्रदूषण स्तर के मुकाबले 54 अंक कम था। चिंता की बात है कि लोनी में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक प्रदूषण 350 के पार रहा। वसुंधरा, इंदिरापुरम और संजय नगर का एक्यूआई 200 के स्तर से कम होने पर लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से शहर का प्रदूषण स्तर 250 से 300 के बीच बना हुआ था। इससे लोगों को सांस लेने और गर्भवती महिलाओं को दिक्कत हुई। चिकित्सकों ने लंबे समय तक बाहर रहने पर हृदय, फेफड़े और श्वास की दिक्कत होने की बात कही थी। इससे बचने के लिए मास्क लगाने की सलाह दी थी। हालात यह है कि लोनी और आसपास ग्रामीण क्षेत्र में टूटी सड़कों से धूल-मिट्टी उड़कर पेड़-पौधों पर जम गई है। इससे ऑक्सीजन निकलने के बजाय प्रदूषण के कण फैल रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट पर शहर का एक्यूआई 211 रहा जबकि इंंदिरापुरम में 154, वसुंधरा में 166 और संजय नगर का पीले जोन में 199 मापा गया। सिर्फ लोनी का एक्यूआई लगातार रेड जोन में बना है। यहां स्टेशन पर 325 रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें