फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिले के 24 थानों के पार्कों में सुरक्षा ऑडिट, 34 पार्कों में सीसीटीवी खराब मिले

विज्ञापन
पार्कों की जांच करती पुलिस की टीम। स्रोत: पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
गाजियाबाद। अगर आप शाम को पार्क में टहलने जाते हैं तो सावधान हो जाइए। पुलिस ने जिले के पार्कों की सुरक्षा जांच की तो 34 पार्कों में सीसीटीवी कैमरे ही खराब निकले और कई जगह अंधेरा व सुरक्षा गार्ड तक नहीं मिले। महिलाओं और बालिकाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण देने के उद्देश्य से पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन


26 सितंबर को चलाए गए इस अभियान के तहत जिले के सभी 24 थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित पार्कों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। ऑडिट के दौरान सुरक्षा से जुड़े कई अहम बिंदुओं की जांच की गई, जिसमें सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश व निकास द्वार पर सुरक्षा, डार्क स्पॉट्स, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल फोन कनेक्टिविटी और सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता शामिल रही।
जांच में सामने आया कि कुल 34 पार्कों में लगे सीसीटीवी कैमरे सही स्थिति में नहीं थे और काम नहीं कर रहे थे। इसके अलावा 10 पार्कों में निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य चलने के कारण उचित प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था नहीं पाई गई। कुछ स्थानों पर पर्याप्त रोशनी न होना, सुरक्षा गार्डों की कमी और कमजोर मोबाइल फोन कनेक्टिविटी जैसी खामियां भी चिन्हित की गईं। पुलिस प्रशासन ने इन कमियों के समाधान के लिए संबंधित विभागों व स्थानीय निकायों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और पत्राचार कर कैमरों को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसीपी अपराध सुचेता सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था केवल एक दिन के अभियान तक सीमित नहीं रहेगी। पार्कों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमें नियमित भ्रमण और गश्त जारी रखेंगी। इसके साथ ही यूपी 112 वाहनों के रूट चार्ट की भी समीक्षा की गई है ताकि पार्कों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

पार्कों की जांच करती पुलिस की टीम। स्रोत: पुलिस- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें